*जैविक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को हर वर्ष दिया जाता है पुरुष्कार*
*भारतीय किसान संघ की और से दिए जाते है पुरुष्कार*
*प्रथम पुरुष्कार स्वरूप दी जाती है 1लाख रुपये की राशि*
भोपाल: भारतीय किसान संघ वर्ष 2022 का *स्वर्गीय प्रभाकर राव केलकर जैविक कृषि पुरष्कार* समारोह 10 अक्टूबर को ग्राम शलकनपुर में महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी जी के आश्रम में आयोजित करने जा रहा है। इस विषय को लेकर भारतीय किसान संघ के भोपाल के शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर पुरुष्कार समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जैविक खेती के क्षेत्र में कार्य करने वाले चार किसानों को यह पुरुष्कार दिया जाता है जिसमे प्रथम पुरुष्कार स्वरूप 1 लाख रुपये, द्वितीय पुरुष्कार में 51 हजार और तृतीय और चतुर्थ पुरुष्कार के लिए 21 हजार की राशि दी जाती है।
भोपाल स्थित भारतीय किसान संघ के प्रदेश कार्यलय में स्वर्गीय प्रभाकर राव केलकर जैविक कृषि पुरुष्कार वितरण की 30 सदस्यीय समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें मध्य भारत,महाकोशल , मालवा और छत्तीसगढ़ प्रान्त से जैविक खेती करने वालो सैकड़ों किसानों की प्रविष्टियां आई जिन पर समिति ने मंथन किया।
पुरष्कार समिति की बैठक में किसान संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कमलसिंह अंजना, वरिष्ठ बीजेपी नेता तपन भौमिक भोपाल, मध्य भारत प्रान्त के संगठन मंत्री मनीष शर्मा, महामंत्री पवन शर्मा,दयाराम धाकड़ उज्जैन,नारायण सिंह पटेल जबलपुर, ॐ नारायण पचौरी नरसिंहपुर, कैलाश सिंह ठाकुर, भोपाल, नमोनारायण दीक्षित भिंड, शिवनारायण चौहान सेवानिवृत्त आईएएस,पूर्व बीजनिगम अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ग्वालियर,,चन्द्रशेखर रघुवंशी सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।
किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह अंजना ने बताया कि बैठक में समिति के सदस्यों पुरुष्कार के लिए आई प्रविष्टियों पर मंथन किया है, प्रविष्टियों में जिन किसानों ने पुरुष्कार के लिए आवेदन किया है ,समिति जैविक खेती करने वाले उन किसानों का उनके खेतों पर जाकर भौतिक सत्यापन करेगी तब जाकर नाम तय होगी।म
कमल सिंह अंजना ने बताया कि पुरुष्कार वितरण समारोह में भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहनी मोहन मिश्र मुख्य अतिथि रहेंगे, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
0 Comments