*लघु उद्योग भारती मप्र के मध्य भारत अंचल की बैठक में मध्य भारत की इकाई का गठन*


*सोबरन सिंह अध्यक्ष, विनोद नायर महामंत्री सहित 15 सदस्यीय इकाई की घोषणा*

*प्रवीण चित्रांश को मध्य भारत अंचल के मीडिया प्रभारी का दायित्व*

भोपाल: गत दिवस  लघु उद्योग भारती मप्र के मध्य भारत अंचल की एक महत्वपूर्ण बैठक विदिशा  में सम्पन्न हुई। जिसमे मध्य भारत अंचल नवीन इकाई का गठन हुआ। 15 सदस्यीय इकाई में ग्वालियर के सोबरन सिंह तोमर को अध्यक्ष एवं भोपाल के विनोद नायर को महामंत्री का दायित्व दिया गया। मीडिया प्रबंधन की दृष्टि से कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण चित्रांश को मध्य भारत अंचल के मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया। 

बैठक में  लघु उधोग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश प्रभारी श्री ताराचंद गोयल जी, पूर्व अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री जितेंद्र गुप्त, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी, तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अरविंद मनोहर काले सहित मध्य भारत अंचल के 16 जिलों से पधारे उद्यमियों ने सहभागिता की।

 बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा जी द्वारा अंचल, प्रदेश एवं अखिल भारतीय  नेतृत्व के मार्गदर्शन में मध्य भारत अंचल का पुनर्गठन करते हुए निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्वों की घोषणा करी :

1 *अध्यक्ष* – श्री सोबरन सिंह तोमर (ग्वालियर)  

2 *महामंत्री* – श्री विनोद नायर (भोपाल)  

3 *उपाध्यक्ष* – श्री प्रकाश अग्रवाल (मुरैना)  

4 *उपाध्यक्ष* – श्री विवेक माहेश्वरी (पिपरिया)  

5 *उपाध्यक्ष* – श्री राजेश अग्रवाल (गुना)  

6 *संयुक्त सचिव* – श्री निर्मल सिंह चौहान (ग्वालियर)  

7 *संयुक्त सचिव* – श्री श्रीपद दुगांद्रे (शेखर) (भोपाल)  

8 *सचिव* – 

 श्री देवेंद्र श्रीवास्तव (भोपाल)

श्री रंजन शर्मा (भोपाल)

श्रीमती रश्मि गुर्जर (भोपाल) (*अंचल महिला कार्य प्रभारी*) 

 श्रीमती कविता जैन (ग्वालियर)

(*अंचल महिला कार्य सह प्रभारी* )

9.👥 *कार्यकारिणी सदस्यगण*:

 श्री विष्णु गोयल (शिवपुरी)  

   श्री गोपाल मोटवानी (ग्वालियर)  

 श्री महावीर बंसल (ग्वालियर)  

 श्री प्रवीण चित्रांश (भोपाल) (*सोशल मीडिया प्रभारी*)

Post a Comment

0 Comments